Latest Update
 
Story Details
शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में खेल विभाग द्वारा महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जयंती के उपलक्ष्य पर 29 अगस्त 2022 को  खेल दिवस मनाया गया जिसमें विभिन्न खेल जैसे दौड़ ,गोला फेंक,तवा फेंक,रस्सी कूद स्लो साइकिल और छत्तीसगढ़ अंचल में खेले जाने वाले फुगड़ी लंगडी दौड़ का भी प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के खेल प्रभारी सुश्री कविता गहीर के द्वारा किया गया तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉक्टर शीलभद्र कुमार के द्वारा संबोधित किया गया और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जीवनी के बारे में जानकारी दी गई और छात्राओं को यह संदेश दिया गया की पढ़ाई के साथ ही खेलकूद भी आवश्यक है। यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है।