Latest Update
 
Story Details
आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं यूथ रेड क्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम मचेवा तक जागरूकता रैली निकाली गई जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार देवांगन द्वारा किया गया उन्होंने अपने उदबोधन 
में हर घर तिरंगा का उद्देश्य बताते हुए छात्राओं को राष्ट्र के प्रति सम्मान स्वयं में और लोगों को भी उसके प्रति जागरूकता अभियान में प्रेरित करने के लिए कहा।
         राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरस्वती वर्मा एवं यूथ रेड क्रॉस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ स्वेतलाना नागल के मार्गदर्शन में छात्राओं ने जागरूकता नारा लगाते हुए ग्राम मचेवा के ग्राम वासियों को तिरंगे के सम्मान में घरों में तिरंगा लहराने के लिए आह्वान किया।
       हर घर तिरंगा जागरूकता रैली में महाविद्यालय के अध्यापक गण डॉ एस बी कुमार , डॉक्टर शालिनी वर्मा, श्री वीके साहू, श्री अरविंद साहू, कुमारी वंदना यादव प्रेरणा इक्का कविता गहिर, गजपति पटेल, अश्वनी कुमार लोधी, लेखराज बंजारे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कुमारी सना बानो, जानू परवीन, रीना, प्रिया, भूमिका ,लेखनी चंद्राकर, स्वाति , हर्ष लता, दीपिका, सावित्री, भुनेश्वरी साहू ,अलीशा मसीह, निकिता मसीह,कावेरी साहू ,दीपा एवं महाविद्यालय की द्वितीय व तृतीय वर्ष की समस्त छात्राएं उपस्थित होकर इस जागरूकता रैली में अपना योगदान दिया।